Uncategorized

अपनी मां की हत्या के आरोपी को कोटा पुलिस के द्वारा चंद घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, आरोपी ने पुलिस को बताई हत्या करने की वजह पढ़े पूरी खबर।

 

आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को बरामद किया गया।

कोटा। थाना प्रभारी उत्तम साहू को फोन के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम करका के सगनूदास मानिकपुरी अपनी मां को हत्या कर दिया है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी उत्तम साहू हमराह स्टॉप के मौका घटनास्थल ग्राम करका रवाना हुआ। ग्राम करका में मौका घटना स्थल पर जाकर देखने पर मृतिका कुंजमती अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी थी जिसे पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी सगनु दास मानिकपुरी का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिस ने बताया कि मेरी पत्नी सुमित्रा मानिकपुरी को शुगर का बीमारी है जिसका इलाज कराने के लिए मेरी मां ने अपने पैर के सांटी,जेवर एवं माला को बेचकर सुमित्रा को ₹7000 देकर उसके मायके ग्राम खरगहना भिजवाई है। सगुनदास मानिकपुरी अपनी पत्नी का इलाज कराना नहीं चाहता है क्योंकि वे खान-पान में परहेज नहीं करती है। इस बात को लेकर सगुन दास मानिकपुरी अपनी मां फूलमती को मेरी पत्नी को इलाज के लिए पैसे दिए हो कहकर आज दिनांक 21.04.2023 के प्रातः 6:00 बजे करीबन अपनी मां को टंगिया से सिर के पीछे गर्दन व दाहिने गाल में मार कर हत्या कर दिया। प्रार्थी दिलहरण दास के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपी सगुनदास मानिकपुरी पिता स्व.सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 साल साकिन करका थाना कोटा जिला बिलासपुर को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उनि. हेतराम सिदार, श्यामलाल ,प्र.आर. रमेश आदिले, आरक्षक आशीष वस्त्रकार , मिथिलेश सोनवानी, भोप साहू का सराहनीय योगदान रहा है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!