Uncategorized

जन्मदिन पर सेवा,प्रगति नगर जन कल्याण सेवा समिति ने वृद्धाश्रम में 90 महिलाओं को कराया भोजन

 

बिलासपुर। वार्ड नंबर 10 सिरगिट्टी स्थित प्रगति नगर में संचालित प्रगति नगर जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक सरोकार से जुड़ा सेवा कार्य किया गया। समिति के अध्यक्ष आशाराम खरे के बड़े पुत्र अवि खरे के जन्मदिन के अवसर पर मदर टेरेसा महिला वृद्धाश्रम आशा भवन पहुंचकर करीब 90 वृद्ध महिलाओं को शाम का भोजन कराया गया। साथ ही सभी वृद्ध महिलाओं को फल भी वितरित किया गया।जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच मनाने की इस पहल की लोगों ने सराहना की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने वृद्ध महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। सेवा कार्य के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग का संदेश भी दिया गया।इस सेवा कार्य में समिति के कोषाध्यक्ष मिथुन कुम्हार, उपाध्यक्ष विलिराज, सचिव विकी मसीह, सह सचिव संतोष यादव, विनोद मानकर, सुनील मिर्झा, रंजय साव, नीलमणि खरे, निशा वाणी, जयंती यादव, रानू देवी, प्रीति मसीह, मुन्नी गुप्ता और मंजू मसीह सहित समिति के पदाधिकारी एवं उनके परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।समिति के सदस्यों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात भी कही।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!