कीर्ति नगर के शा.प्रा.शाला में बाल दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर लगा आनंद मेला,बच्चों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कीर्ति नगर में बाल दिवस एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आनंद मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।आनंद मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान पाठक असीम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा व पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। मेले में पहुंचे पालकों, बच्चों और शिक्षकों ने स्टॉलों पर उपलब्ध व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी सहयोग, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,पालकगण ,स्कूल के सभी बच्चे एवं शाला की शिक्षिका श्रीमती मधु वस्त्रकार,श्रीमती मंजू ठाकुर श्रीमती श्वेता झा ,सुश्री शशि बाला मसीह ,श्रीमती आराधना पांडे, श्रीमती जिला कंवर ,शिक्षक चंद्र कुमार खांडे, ओम प्रकाश साहू,गिरधारी लाल सूर्यवंशी, छबिलाल साहू ,अतिथि शिक्षक फ़िज़ा जाफरी ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती हीरा दुबे, नगीना यादव ,अंजू महानंद ज्योति यादव श्रीमती सरस्वती साहू श्रीमती शिव कुमारी साहू श्रीमती कल्पना ध्रुव श्रीमती सलमा बेगम सहित आनंद मेले में विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षकगण व पालक उपस्थित रहे।



