कांग्रेसकोटा न्यूज़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।राजनीति

चोरी कर सरकार बनाने वालों को जनता सिखाएगी सबक शुक्ला।

* चोरी कर सरकार बनाने वालों को जनता सिखाएगी सबक शुक्ला।

*वोट बचाओ देश बचाओ जन चौपाल मे उमड़ी भीड़.

कोटा। बिलासपुर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश मे वोट बचाओ देश बचाओ जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इस तारत्मय मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा ग्राम मानिकपुर मे चौपल लगाई गई जिसमे आमंत्रित अतिथियों का करमा नरतक दल ने गजे बाजे के साथ स्वागत किया
इस कार्यक्रम मे पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला शामिल हुए अपने उदबोधन मे शुक्ला ने कहा की ज़ब से देश मे भाजपा की सरकार बनी है तब से देश मे चोरी का सिलसिला जारी है इसी चोरी को देखते हुए राहुल गाँधी ने चौकीदार ही चोर का नारा दिया था जो अब सही साबित हो रहा है प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल मे जनता का पैसा चोरी हुआ जनता के वोट की चोरी हुई भक्तों के द्वारा दिए गए राम मंदिर निर्माण मे चंदे की चोरी हुई नीट परीक्षा देने वालों के बच्चों के पेपर चोरी हुई महंगाई की मार से जनता के सुख चैन की चोरी हुई व्यापारियों के ऊपर gst थोप कर वसूली की गई टैक्स की चोरी हुई और सबसे बड़ी दुख़द बात यह है की जो बड़े बड़े चोर और डाकू जैसे नीरव मोदी मेहुल चौकसी विजय माल्या इन लोगों को सरंक्षण देने वाले लोग भी भाजपा की सरकार है शुक्ला ने भाजपा की सरकार को अलीबाबा और चालीस चोर की सरकार बताया
पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा की पहली बार इस देश मे ऐसा हुआ है की देश का प्रधानमंत्री गृह मंत्री सांसद सभी सत्ता मे बैठे हुए लोग ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैँ जिन कंधो मे लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी थी वही लोग लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश को ठेंगा दिखाते हुए वोट चोरी के माध्यम से अपने पक्ष मे लाकर झूठ और फरेब की बुनियाद पर सरकार बना रहे हैँ जो ज्यादा दिन अब नहीं चलने वाली है जनता अब जागरूक हो गई और अब अपने अधिकारी को लेकर पुरे देश मे धरना प्रदर्शन कर अपना हक मांग रही है।

जन चौपाल के आयोजन मे ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य मंडल अध्यक्ष डॉ ऐ के राय भुवन पटेल मनोज बाजपेई लकी मिश्रा दिनेश घाड़गे जय गुप्ता हेमंत कैवर्त कल्याण पैकरा राजपाल पैकरा लाला निर्मलकर शिवदत्त पाण्डेय ईश्वर सिँह प्रताप भान शिवराम लकड़ा सहित समस्त सेक्टर बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!