Uncategorized

सीजी गरबा की11 और 12 अक्टूबर को रहेगी धूम,सनातनी परंपरा के साथ होगा स्वागत

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी शामिल।

 

बिलासपुर। नवरात्रि के अवसर पर शहर में गरबा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से अपनी पारंपरिक गरबा और भव्य आयोजन के लिए अलग पहचान बना चुके सीजी गरबा का आयोजन इस वर्ष 11 और 12 अक्टूबर को बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन में टीवी सीरियल की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा गौर, जिन्हें दर्शक ‘प्रतिज्ञा’ के नाम से जानते हैं, सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।

सीजी गरबा के आयोजक राहुल साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों में गरबा आयोजन को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। इस बार बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने बड़े ग्राउंड में गरबा का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष गरबा स्थल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके साथ ही लाइव बैंड की धुन पर गरबा प्रेमी गरबा और डांडिया का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

-महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर-

आयोजकों ने बताया कि गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए पुलिस बल के साथ बाउंसरों की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वाहनों के कारण मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न हो।

-सनातनी परंपरा के साथ होगा स्वागत-

सीजी गरबा में शामिल होने वाले गरबा प्रेमियों का स्वागत सनातनी परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर किया जाएगा। आयोजन को पारंपरिक रंग देने के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

-पूजा गौर रहेंगी खास आकर्षण-

इस वर्ष सीजी गरबा का प्रमुख आकर्षण टीवी अभिनेत्री पूजा गौर रहेंगी। टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने किरदार के लिए पहचान बनाने वाली पूजा गौर (प्रतिज्ञा ) एवं मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आयोजन में शामिल होंगी। उनके शामिल होने से गरबा आयोजन को लेकर शहरवासियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजकों ने बताया कि सीजी गरबा के पास शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित गुडविल के आउटलेट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजकों को इस वर्ष भी बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों qके पहुंचने की उम्मीद है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!