Uncategorized

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए राजा यादव,सोनिया यादव का चयन सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट्स किट।

बिलासपुर 26वीं शालेय जिलास्तरीय 17 वर्ष बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन रायगढ़ में किया जाना है। इस प्रतियोगिता के लिए सिरगिट्टी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों राजा यादव और सोनिया यादव का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय,परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले शारदा मंदिर सिरगिट्टी मैदान में खिलाड़ियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए थाना प्रभारी वाई.पी. सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बैग,पानी की बोतल और शूज भेट किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने तथा आगे राष्ट्रीय स्तर पर बढने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के कोच एवं रेलवे खिलाड़ी अश्वनी कुमार,पी कोटी रेड्डी सिरगिट्टी थाने से निखिल जाधव, राजेश सिंह, अनिल कोरी व राष्ट्रीय खिलाड़ी कैलाश ध्रुव और सुरेंद्र ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी ने शुभकामनाएं दीं।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!