कोटा न्यूज़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

परसापानी में विकास की राह हुई आसान, सीसी रोड की मिली सौगात विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया भूमिपूजन, मंडी मद से 16 लाख सहित विधायक मद से होगा सड़क निर्माण

परसापानी में विकास की राह हुई आसान, सीसी रोड की मिली सौगात विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया भूमिपूजन, मंडी मद से 16 लाख सहित विधायक मद से होगा सड़क निर्माण

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर अंचल ग्राम पंचायत परसापानी में विकास कार्यों को नई सौगात मिली है। ग्रामीणों की सड़क संबंधी जरूरत को देखते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। सड़क निर्माण के लिए मंडी मद से 16 लाख रुपये की राशि सामुदायिक भवन  साथ विधायक मद से स्वीकृत राशि का उपयोग किया जाएगा।सीसी रोड निर्माण की शुरुआत से परसापानी सहित आसपास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा विकास की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है। परसापानी में सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय, बाजार, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित आसपास के क्षेत्रों तक आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण से गांव की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के साथ क्षेत्र में अन्य जरूरी विकास कार्यों की मांग भी रखी।

🎂

कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सचिन साहू, मनोज बाजपेई, रामचंद्र गंधर्व, प्रकाश पैकरा, शिवराम लकड़ा, ईश्वर कुजूर, चैन साय, संजू लकड़ा, संदीप लकड़ा, हीरा सिंह, प्रेम सिंह और कपिल जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे गांव के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।

सुदूर अंचल के विकास पर जोर

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। विकास कार्यों का लाभ सुदूर अंचल में रहने वाले लोगों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
परसापानी में मंडी मद से 16 लाख रुपये और विधायक मद से स्वीकृत राशि से सीसी रोड निर्माण की शुरुआत को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!