अन्य प्रदेशअपराधउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

बिलासपुर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9 भैंस-भैंसों के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार।

बिलासपुर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9 भैंस-भैंसों के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार।

बूचड़खाने में कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जाने की थी तैयारी, ग्राम ढेका के पास पकड़ा गया ट्रक

बिलासपुर। जिले में पशु तस्करी के खिलाफ तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 भैंस-भैंसों से भरे ट्रक को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 को भी जब्त किया है। इस कार्रवाई से पशुओं के अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को महमंद, तोरवा निवासी पुष्पेंद्र चौबे ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि एक अशोक लीलैंड ट्रक में 9 भैंस एवं भैंसों को भरकर कटिंग के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद ग्राम ढेका के पास वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर पशुओं को वाहन में रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पशुओं को कटिंग के लिए अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किया।
मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 633/2026, धारा 6 एवं 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने 28 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।

दो आरोपी गिरफ्तार

आकाश नायर, पिता महेश नायर, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुरैना धोबी मोहल्ला, मध्यप्रदेश।
लच्छन यादव, पिता चमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कछार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
ट्रक जब्त, तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 जब्त किया है। पशुओं के अवैध परिवहन के खिलाफ तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

THE BILASA TIMES सच का सारथी संपादक – रमेश भट्ट

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!