अपराधकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम।

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम।

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026। पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज अपराध के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी अभिषेक निषाद, पिता विनोद निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम परसदा आवासपारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार प्रदान करने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इन नंबरों पर दें सूचना:
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर: 9479193003
एसडीओपी कोटा: 9479193009
पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर: 07758-228504
चौकी प्रभारी बेलगहना: 9479193045
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग मिल सके।
द बिलासा टाइम्स — सच का सारथी संपादक : रमेश भट्ट

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!