छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बाल विवाह मुक्त बिलासपुर बनाने कलेक्टर ने की जनसहभागिता की अपील

बाल विवाह मुक्त बिलासपुर बनाने कलेक्टर ने की जनसहभागिता की अपील

27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों में बाल विवाह रोकने का संकल्प लेने का आह्वान

बिलासपुर, /कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से बिलासपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं तथा स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियों के आयोजन का आह्वान किया है। इन कार्यक्रमों में नागरिकों से बाल विवाह नहीं करने और इसका विरोध करने की शपथ लेने की अपील की गई है।
कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बाधित करती है। इससे बच्चों के अधिकारों का भी गंभीर हनन होता है। बच्चों को शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बाल विवाह की रोकथाम जरूरी है। भारत सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ तथा राज्य शासन के ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान के उद्देश्य को जनसहयोग से साकार किया जा सकता है।
श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी हितधारकों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की जागरूकता से बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। प्रत्येक नागरिक बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी निभाए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।कलेक्टर ने जिलेवासियों से सामूहिक संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से बिलासपुर को बाल विवाह मुक्त बनाकर बच्चों को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!