शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फरार आरोपियों की तलाश जारी, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फरार आरोपियों की तलाश जारी, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रतनपुर, बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसा देने से मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को रतनपुर निवासी दुर्गेशनंदन सारथी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसी काम से महामाया चौक रतनपुर गया हुआ था। इसी दौरान रामनगर रतनपुर निवासी राज सारथी उर्फ छोटू, शिवेन्द्र सारथी एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी राज उर्फ छोटू सारथी (33 वर्ष) एवं शिवेन्द्र सारथी (23 वर्ष), दोनों निवासी रामनगर सारथीपारा रतनपुर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल राम खुटे एवं आरक्षक मोरध्वज चंद्रा का विशेष योगदान रहा। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



