घर में घुसकर गाली-गलौज, रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,कोटा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।


घर में घुसकर गाली-गलौज, रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,कोटा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
कोटा/बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, रास्ता रोककर मारपीट करने तथा वाहन की चाबी छीनने सहित अन्य आरोपों में अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को एक प्रार्थी ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आकाश तिवारी पिता नागेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक, पड़ावपारा कोटा द्वारा रात्रि के समय घर के अंदर घुसकर कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा प्रार्थी की पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की गई। मामले में अपराध क्रमांक 860/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी दिन एक अन्य प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा शराब के नशे में रास्ते में वाहन रोककर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई तथा वाहन की चाबी छीन ली गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 861/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं, तीसरे मामले में भी आरोपी पर शराब के नशे में गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 862/2026 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।तीनों मामलों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध एवं नशे से जुड़े मामलों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिलीप साहू एवं आरक्षक क्रमांक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।








