छत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन संपन्न 33 जिलों से पहुंचे हजारों पदाधिकारी एवं सामाजिकजन, संगठनात्मक मजबूती सहित विभिन्न मुद्दों पर लिए गए निर्णय।

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन संपन्न 33 जिलों से पहुंचे हजारों पदाधिकारी एवं सामाजिकजन, संगठनात्मक मजबूती सहित विभिन्न मुद्दों पर लिए गए निर्णय।

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन, महाबैठक एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 33 जिलों से पहुंचे जिलाध्यक्ष, जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता तथा सामाजिकजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन एवं वरिष्ठ सामाजिकजनों के मार्गदर्शन से हुई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और सामाजिकजनों ने संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया।
महासम्मेलन में संगठन की ओर से विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। इनमें UCC कानून को लेकर संगठन का रुख, परिसीमन के क्रियान्वयन से पहले प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर निवासरत आदिवासी परिवारों की सामाजिक जनगणना कर डाटा तैयार करने, पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय आरक्षण तथा सीधी भर्ती के बैकलॉग पदों पर शासन स्तर पर कार्रवाई जैसे विषय शामिल रहे।
इसके साथ ही संगठनात्मक पारदर्शिता एवं अनुशासन को मजबूत करने के लिए प्रदेश एवं संभाग स्तर पर कोर कमेटी तथा विधि-विधायी एवं लीगल टीम के गठन का निर्णय लिया गया। संगठन के विस्तार के लिए जिलों एवं ब्लॉकों में नवीन कार्यकारिणी गठित करने तथा प्रदेश के सभी ग्रामों में ग्राम इकाइयों के गठन की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
युवा प्रभाग ने प्रदेश में एक लाख युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तर्ज पर आगामी दिनों में सभी संभागों में युवा सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी रखी गई। सामाजिक अन्याय, शोषण एवं अत्याचार से जुड़े मुद्दों पर संगठनात्मक स्तर पर आवाज उठाने और आवश्यकता पड़ने पर शासन-प्रशासन के समक्ष आंदोलन की कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नरेटी ने किया। सम्मेलन में प्रांताध्यक्ष सुभाष सिंह परते के मार्गदर्शन, अश्विन कांगे के नेतृत्व तथा प्रदेश संगठन प्रभारी सचिव आयुष सिंह राज के संगठनात्मक समन्वय में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
महासम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों, संभागीय प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सामाजिकजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और सहभागिता करने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिकजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!