बिलासपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समर्पित चाइल्डलाइन बिलासपुर द्वारा तालापारा मिनी बस्ती मे राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे बिलासपुर रक्षा टीम एवं एक रूपया मुहिम की मेडम सीमा वर्मा उपस्थित रही।इसदिवस को मनाने का उद्देश्य देश की बालिकाओ को उनके अधिकारो के बारे मे जागरूक करना।बेटियो के साथ साथ समाज को भी इस लैंगिक अधिकारो के बारे मे जागरूक करना है।

भारतीय इतिहास मे महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस चुना।चाइल्डलाइन द्वारा बालिकाओं के महत्व के बारे में बताते हुए भ्रूण लिंग परिक्षण मुक्त समाज,महिला शोषण मुक्त समाज ,बाल विवाह ,शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति बालिका में भेद न करने की समझाईस दी एवं दोनों को जीवन में एक सामान विकास के अवसर प्रदाय करने की अपील किया गया | बच्चो को चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर 1098 ,गुड टच ,बेड टच,के बारे मे बताया गया,मास्क वितरण,
हैंड सैनिटाइजर किया गया एवं वर्तमान में कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए नियमिता मास्क उपयोग, साबुन से हाथ धुलाई या 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए सलाह दिया गया।बालिकाओ द्वारा निबंध लेखन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।इस कार्यक्रम को सफलबनाने में समर्पित संस्था के अध्यक्ष डा संदीप शर्मा परियोजना संचालक नाजनीन अली केन्द्र समन्वयक पुरषोत्तम पांडेय तृप्ति दुबे नंद कुमार पांडेय धर्मेन्द्र कौशिक प्रवीण मरकाम,पुष्पा बंजारे,ममता क्षत्रिय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Back to top button
error: Content is protected !!