छत्तीसगढ़

प्रचार प्रसार के दूसरे दिन भी उमड़ा जन सैलाब,नितेश सिंह की लोकप्रियता भी बढ़ा

ग्राम पंचायत कर्रा के हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर डोर टू डोर प्रचार करने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली निकाले नितेश सिंह.

बिलासपुर/मस्तूरी। जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 12 के ग्राम पंचायत कर्रा के हनुमान मंदिर से पुजा अर्चना कर नितेश सिंह ने आज प्रचार रैली निकाली, नितेश सिंह और उनके समर्थकों ने शक्तिप्रदर्शन करते हुए, ग्राम पंचायत कर्रा में डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क चलाया।चुनावी प्रचार के दूसरे दिन नितेश सिंह की लोकप्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है। सैकड़ो कार्यकर्ता और उनके समर्थन रैली में हिस्सा ले रहे हैं, नितेश सिंह के चुनाव चिन्ह बरगद पेड़ छाप का असर अब गांव मोहल्ला गली के युवा मतदाताओं में सर चढ़कर बोल रहा, सब एक ही नारा जोरों से लगा रहे हैं की हमारी जित जीत सुनिश्चित है, नितेश सिंह के रैली को दुसरे दिन भी भरपूर समर्थन मिल रहा है,नितेश सिंह के द्वारा चुनाव चिन्ह बरगद का पेड़ छाप मिलने के बाद से संघन जन संपर्क जारी कर दिया है। अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में पहुंचकर लोगो से अपने जीत के लिए बरगद पेड़ छाप पर मुहर लगाकर जीताने की अपिल कर रहे है,और मतदाताओं से वोट रूपी आशीर्वाद देने की बातें कह रहे हैं।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!