अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नाबालिग आरोपी पकड़ा सरकंडा पुलिस ने 70 हजार के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए।

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नाबालिग आरोपी पकड़ा
सरकंडा पुलिस ने 70 हजार के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए।

बिलासपुर। देवनंदन नगर फेस-2 में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत के चोरी गए जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, श्याम बिहारी गुप्ता के मकान में 9 सितंबर की रात परिवार के प्रथम तल पर सोने के दौरान चोर ने छत के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व 6 हजार रुपये नकद पार कर दिए थे। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1285/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने संदेही नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का मशरूका बरामद कर नाबालिग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, भूनेश्वरी मरावी तथा आरक्षक संजीव जांगड़े, आफाक खान और विवेक राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!