खनिज शाखा में महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लेने निविदा आमंत्रित।


खनिज शाखा में महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लेने निविदा आमंत्रित।
बिलासपुर,। कार्यालय कलेक्टर की खनिज शाखा बिलासपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्यालयीन कार्यों में उपयोग हेतु महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लेने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
निविदा प्रपत्र 7 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकेंगे। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि भी 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि में भरा हुआ निविदा प्रपत्र कार्यालय में उपस्थित होकर निविदा बॉक्स में डालना अनिवार्य होगा।
प्राप्त निविदाएं 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का निविदा प्रपत्र शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट कलेक्टर (खनिज शाखा), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक की कलेक्टोरेट शाखा, बिलासपुर में देय होना चाहिए।
निविदा के साथ 1 लाख रुपये की धरोहर राशि जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना प्रस्तुत की गई निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें कार्यालय के सूचना पटल के साथ जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट








