Uncategorized

पोस्टऑफिस को डाक विभाग के अधिकारी 8 माह के बाद भी पुनः नगर में शिफ्ट करने में कर रहे आना कानी, नगरवासियों में आक्रोश।

 पोस्टऑफिस को डाक विभाग के अधिकारी 8 माह के बाद भी पुनः नगर में शिफ्ट करने में कर रहे आना कानी, नगरवासियों में आक्रोश।

 

कोटा । नगर पंचायत कोटा से 8 माह पहले पोस्ट ऑफिस को हटा कर 3 किमी दूर ग्रामपंचायत रानीसागर मौहरखर डॉ सीवी रमन बिश्वविद्यालय भवन में आनन फानन में एक रात में यह कहते हुए शिफ्ट कर दिया गया था। की एक दो माह बाद कोटा शहर में शिफ्ट कर देंगे अभी तुरंत जगह नही मिल रही है। अब 8 माह का समय हो रहा है इस बीच नगर से कई लोग अपने भवन को पोस्ट ऑफिस को किराए में देने के लिए आवेदन भी दिया,परंतु डाक विभाग के उच्च अधिकारी इस तरफ ध्यान नही दे रहे। पूर्व में इसका विरोध नगर के गणमान्य कर चुके हैं, नागरिक,जनप्रतिनिधिगण जन हित मे किये थे,तब यह आश्वासन विभाग के अधिकारियों ने दिया था कि दो तीन माह में नगर के अंदर जगह देखकर पोस्ट ऑफिस को शिफ्ट कर देंगे, जो आज तक नही किया गया। पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को अब वंहा नगर के बाहर जा कर काम कराने के लिए ऑटो से आना जाना पड़ता है और इसके एवज में इन्हें 40 से 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। आखिर नगरपंचायत कोटा में संचालित होने वाले पोस्ट ऑफिस को किस राजनीति के तहत शहर से 3 किमी दूर ग्रामपंचायत छेत्र में खोला गया।यह नगर की जनता के साथ अन्याय है और विभाग की मनमानी को दर्शित करता है।

पुनः विरोध के स्वर मुखर होने लगे है कई जनप्रतिनिधियों के साथ युवा नेता कोटा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश शाहू,मनीष अग्रहरी,और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जन हित और नगर हित मे आवाज उठाते हुए कोटा एसडीएम  पीयूष तिवारी को छ ग राज्य के महामहिम राज्यपाल व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री , सीपीएमजी डाकघर रायपुर, डीपीएस डाकघर रायपुर,और कलेक्टर  बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौप कर पुनः पोस्टऑफिस को कोटा नगर में यथा शीघ्र स्थापित कर संचालित करवाने की अपील की। कोटा में पुनः यदि पोस्ट ऑफिस को शिघ्र शिफ्ट नही किया गया तो जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी,जिसकी सारी जिम्मेदारी डाकविभाग और प्रसाशन की होगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!