Uncategorized
पुल में मिली,सहायक प्रध्यापक की शव,इलाके में फैली सनसनी।

पुल में लथपथ मिली,सहायक प्रध्यापक की शव,इलाके में फैली सनसनी।
मगरलोड़ इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक अज्ञात व्यक्ति की शव संदिग्ध अवस्था में मिली, पूरी घटना मगरलोड़ के ग्राम मेघा के बाहारा नाला के पुल की है। घटना को हत्या की आशंका से देखा जा रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर कुरूद एसडीओपी अभिषेक केशरी सहित मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची और डाग स्क्वायड की सहयोग से जांच में जुट गई है । बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गम्भीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हुई है, बहरहाल पुलिस ने घटना स्थल से मृतक की बाईक व हेलमेट बरामद किया है। वही कुरूद एसडीओपी अभिषेक केशरी ने बताया कि, मृतक की पहचान 35 वर्षीय गिरधर साहू लुगे निवासी के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना में कर रही है।




