राजनीति
काले कृषि कानून के ख़िलाफ़ ब्लॉक कांग्रेस बेलगहना के केंदा में किसान सम्मेलन।

कोटा । बेलगहना केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए काले कृषि कानून बिल के ख़िलाफ़ पिछले कई दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने अपने प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक के समस्त अध्यक्ष व पदाधिकारीयो को किसानों के समर्थन में चक्काजाम ,सम्मेलन एवं पदयात्रा करने का निर्देश जारी किया, इसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा किसान सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन केंदा में किया गया।

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खनिज निगम विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष विजय केशरवानी जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा जी भी मौजूद रहे, कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध एवं काले कृषि कानून बिल को वापस लेने के लिए था, जिसमे आज केंदा में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में किसानों एवं कांग्रेस के




