कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।राजनीति

युवा नेतृत्व की नई पारी की तैयारी, आशीष मिश्रा ने ठोकी दावेदारी।

युवा नेतृत्व की नई पारी की तैयारी, आशीष मिश्रा ने ठोकी दावेदारी।

कोटा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज चुका है। 30 अगस्त से 29 सितंबर तक चलने वाली चुनावी प्रक्रिया को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने लगा है। इसी बीच कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आशीष मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मैदान में कदम रखा है। आशीष मिश्रा ने अपने प्रचार अभियान में “युवा नेतृत्व, नई सोच, नया भारत” का संदेश देते हुए युवाओं से समर्थन और विश्वास की अपील की है। उनकी दावेदारी के साथ ही कोटा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। युवाओं की आवाज को मजबूत करने का संदेश आशीष मिश्रा ने युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी आवाज को मजबूती देने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि युवा केवल संगठन की ताकत नहीं, बल्कि आने वाले समय में नेतृत्व की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
छत्तीसगढ़ में इस बार युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए कराया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी और बड़ी संख्या में युवा इसमें हिस्सा लेंगे।

  • अब फैसला युवाओं के हाथ में.

कोटा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आशीष मिश्रा की दावेदारी के बाद अब नजरें युवा कांग्रेस के मतदाताओं पर टिक गई हैं। युवा नेतृत्व, संगठन में सक्रियता और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों के बीच आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है।

आशीष मिश्रा का संदेश साफ है—

“आपका समर्थन, आपका विश्वास।” अब देखना होगा कि कोटा विधानसभा के युवा कार्यकर्ता किस चेहरे पर अपना भरोसा जताते हैं।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!