कोटा न्यूज़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।राजनीति

बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा को मिला तेज तर्रार नया नेतृत्व,गायत्री साहू को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा को मिला तेज तर्रार नया नेतृत्व,गायत्री साहू को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा निष्पक्ष कार्य करने वाली कोटा निवासी गायत्री साहू को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा,छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक विस्तार,महिला सशक्तिकरण एवं जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने गायत्री साहू को बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा के साथ ही भाजपा संगठन, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय को महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपा गया यह दायित्व पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा,ईमानदारी,समर्पण एवं सतत सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते  हुए महिला मोर्चा को जिले में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!