बिलासपुर संभागभक्ती

बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, तोरवा छठ घाट पर पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ।

बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, तोरवा छठ घाट पर पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ।

26 वर्षों से अरपा तट पर सज रहा लोक आस्था का महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान

बिलासपुर। आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार, 1 नवंबर को सुबह 11 बजे तोरवा स्थित छठ घाट पर मंगलाचरण और छठी मैया के जयघोष के बीच छठ पूजा समिति के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही छठ महापर्व 2026 के आयोजन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज एवं सहजानंद समाज के सहयोग से सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। अरपा नदी के तट पर स्थित तोरवा छठ घाट आज पूरे शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यह आयोजन अब किसी एक समाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बिलासपुर के सभी वर्गों की सहभागिता से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गया है।
छठ घाट की सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू
पूजा कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही छठ घाट की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पुल की पुताई, सजावट और विद्युत व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने आयोजन का प्रारूप तैयार कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया है।
समिति द्वारा कार्यालय का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी स्थानीय एवं बाहर से आने वाले छठव्रतियों को पूजा और आयोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

13 नवंबर को मां अरपा की होगी महाआरती

इस वर्ष छठ महापर्व के चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 13 नवंबर से प्रारंभ होंगे।
13 नवंबर: नहाय-खाय एवं मां अरपा की महाआरती।
14 नवंबर: खरना।
15 नवंबर: अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य।
16 नवंबर: उदीयमान सूर्य को प्रातः अर्घ्य एवं महापर्व का समापन।
छठ महापर्व सूर्यदेव की उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अनुपम पर्व है। इसमें व्रती कठिन तपस्या, संयम और पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़

छठ महापर्व के अवसर पर तोरवा छठ घाट का नजारा देखते ही बनता है। संध्या अर्घ्य के दौरान हजारों श्रद्धालु अरपा तट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। घाट पर सजे पूजन सामग्री से भरे सूप, फल, दीपों की रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीत पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं।
बिलासपुर में रहने वाले स्थानीय परिवारों के साथ-साथ शहर से बाहर रहने वाले अनेक परिवार भी इस पावन अवसर पर अपने घर लौटते हैं। मां अरपा की महाआरती और सामूहिक पूजा में स्थानीय नागरिकों की बढ़ती भागीदारी इस पर्व को पूरे शहर का उत्सव बना रही है।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहेंगे सक्रिय।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा एवं सचिव विनोद सिंह सहित पदाधिकारियों में डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, धनंजय झा, प्रशांत सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी, राकेश दीक्षित एवं डॉ. कुमुद रंजन सिंह शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, संजय शर्मा, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिन्हा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, सी.एम. सिंह, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह, शशि मिश्रा, आदित्य सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, अमरकांत तिवारी एवं राम गोस्वामी शामिल हैं।
समिति के मार्गदर्शन के लिए गठित संरक्षक मंडल में एच.पी.एस. चौहान, एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, डॉ. बृजेश सिंह, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा, गणेश गिरी एवं अभय नारायण राय शामिल हैं।
कार्यालय शुभारंभ में बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा एन.पी. शर्मा, संजय सिंह, बबलू कश्यप, बी.बी. तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नवल किशोर सिंह, धीरज झा, अनिल सिंह, भरत भूषण झा, दिलीप श्रीवास, निर्भय चौधरी, रामजन्म विश्वकर्मा, लव दीक्षित, शशि मिश्रा, सतीश सिंह, विशाल श्रीवास, विनोद पांडे, बृजराज सिंह, रामदेव यादव, कन्हैया चौधरी, चंदन सिंह, नागेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रविंद्र कुशवाहा, हर्ष सिंह, सुरेश सिंह, नरेश मिश्रा एवं विकास राय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
छठ पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस लोक आस्था के महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और सामूहिक सहयोग से आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं।
THE BILASA TIMES
सच का सारथी

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!