अपराध

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध शराब ब्रिकी पर की गई कार्यवाही,भारी मात्रा मे शराब के साथ ब्रिकी करते पकडा गया व्यक्ति।

’’ नाम आरोपी – मानसिंह राजपूत पिता स्व. चंदू चरण राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी दैहानपारा चैक नयापारा वार्ड 12 सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

बिलासपुर।दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर दैहानपारा चौक के पास मानसिंह राजपूत पिता स्व. चंदू चरण राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी दैहानपारा चौक नयापारा वार्ड 12 सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के कब्जे से 39 पाव देशी मदिरा प्लेन मात्रा 7.020 लीटर कीमती 3120 रू. एवं ब्रिकी रकम 430 रूपये को जप्त कर आरोपी को धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 610 शोभित केवट व आरक्षक संजय की अहम भूमिका रही।

अपराध क्रमांक 563/2022 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट
—————————————————–
’’ थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा अवैध शराब ब्रिकी पर की गई कार्यवाही।’’ भारी मात्रा मे शराब के साथ ब्रिकी करते पकडा गया व्यक्ति।
’’ अवैध शराब देशी प्लेन मात्रा 7.020 लीटर  3120 रू. किमती व ब्रिकी रकम 430 रू.की जप्ति।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!