कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

1 नवंबर को बिलासपुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह।

1 नवंबर को बिलासपुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह।

कोटा,रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति के आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार, 4 अक्टूबर को रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कोर कमेटी सदस्य और समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक का शुभारंभ श्री गणेश भगवान, माँ महामाया दाई एवं भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने आगामी महासम्मेलन की रूपरेखा, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे और सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

 


सरगुजा संभाग ने की 51 हजार रुपये सहयोग की घोषणा
बैठक में सरगुजा संभाग की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। संभागीय अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित एवं उनकी टीम ने महासम्मेलन के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। सरगुजा संभाग की ओर से समिति को 51 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।
इसके अलावा सत्य शर्मा ने कोर कमेटी सदस्य के रूप में 11 हजार रुपये नगद जमा किए। राजकुमार तिवारी, पेंड्रा ने 13,100 रुपये सहयोग की घोषणा की। वहीं सीमा तिवारी एवं अनिल तिवारी, रायपुर ने 11 हजार रुपये सहयोग की घोषणा करते हुए 2,100 रुपये नगद जमा किए।
महासम्मेलन के लिए जिम्मेदारियां तय
बैठक में आगामी महासम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कोर कमेटी के जिन सदस्यों द्वारा निर्धारित 11 हजार रुपये की सहयोग राशि जमा नहीं की गई है, उनसे आयोजन से पूर्व राशि जमा करने का आग्रह किया गया। वहीं अन्य सदस्यों से 2,100 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की गई।
समय कम होने को देखते हुए समिति ने प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया। समाजजनों के घर-घर जाकर निमंत्रण देने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को महासम्मेलन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
महिला शक्ति, शिक्षा और समाज को जोड़ने पर जोर
सरगुजा संभागीय अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित ने आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए महिला शक्ति, शिक्षा और समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्य शर्मा ने भी समिति की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक का मंच संचालन आकाश मिश्रा, धमधा ने किया। बैठक में संरक्षक सत्य शर्मा, अनिल तिवारी, संयोजक महेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी, विश्वमित्र दीक्षित, आकाश मिश्रा, रमेश तिवारी, राजकुमार तिवारी, सुधाकर मिश्रा, सुशील तिवारी, कमत तिवारी, राजा मिश्रा, नवीन शर्मा, सोनू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
सरगुजा संभाग से नर्मदा तिवारी, कपिल देव पांडे, खगेश मिश्रा, विष्णुदत्त मिश्रा, प्रकाश पांडे, प्रकाश मिश्रा, रिंकू तिवारी, शत्रुहान तिवारी, रमेश तिवारी, संगम तिवारी, जुगेश्वर तिवारी, काशी मिश्रा, जमुना मिश्रा, रामदेव तिवारी सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
1 नवंबर को बिलासपुर में होगा आयोजन
समिति के संयोजक महेंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों से एकजुट होकर महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 1 नवंबर 2026, रविवार को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!