समाजिकसंस्कृतिस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल कार्यक्रम मे अतिथी के रुप मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह कहा स्वस्थ शरीर व मन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हो गई है इसे जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं इसी के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल आयोजन में शामिल हुए।छत्तीसगढ ओलंपिक खेल कार्यक्रम मे अतिथी के रुप मे उपस्थित छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा की स्वस्थ शरीर व मन के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। हमारे मुख्य मंत्री भुपेश बघेल जी ने छत्तीसगढीया खेल के साथ ही साथ छत्तीसगढ के रीती नीती संस्कृती को बढावा दिया है। छत्तीसगढ सरकार के निर्देश पर अब स्कुलो मे प्रत्येक शनिवार को खेल व योग अनिवार्य रुप से कराया जा रहा है।इसी के साथ अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मैदान व स्कुलो मे गेङी गिल्ली ङंङा भौरा जैसे दर्जन भर खेलो के माध्यम से छाॅत्र छात्राॅओ व स्थानिय युवको को छत्तीसगढिया खेल के माध्यम से परंपरा को जीवित रखने के साथ ही साथ एक नई पहचान दिया जा रहा है।युवा साथी आज नशा व अपराध से दुर रह कर पढ़ाई व खेल के माध्यम से अपना भविष्य को सवार सकते है। बिलासपुर नगर निगम जोन क्रमांक चार के इस छत्तीसगढीया ओलंपिक कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जोन कमिश्नर आर एस चौहान सेंट जेवियर स्कुल की प्रचार्या सुप्रिया मेङम वरिष्ठ कांग्रेसी शाहिद कुरैशी इंजिनियर फरीद कुरैशी धनेश्वरी गुलेरी राजेश्वर पवार राजकुमार सिह दिपक मजुमदार रोहीत निर्मलकर रमेश देवांगन मजीद खान विजय पवार वीर सिह धन्नु राम साहु सजय विश्वकर्मा पृथ्वी राम बेरीया हर्ष वर्धन परमेश्वर यादव शनि सोनी कैलाश शुक्ला आशिष सिंह व स्कुल के खेल अधिकारी सानेद कुमार वस्त्रकार राम प्रसाद सिंह आंनद सिंह बबीता कुमारी के दास बृजेश श्रीवास्तव सहीत हजारो के तादात मे छाॅत्र छाॅत्राये उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!