छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

कोटा का मेनरोड तालाब में तब्दील, PWD की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

कोटा का मेनरोड तालाब में तब्दील, PWD की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

कोटा। बारिश के बाद कोटा नगर का मुख्य मार्ग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर जल भराव पानी होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में सड़क की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है, जहां पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क तालाब में तब्दील नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को पानी और गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है, जबकि पैदल राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। बाजार क्षेत्र होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

सबसे बड़ा सवाल लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है। कोटा का मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव और सड़क की बदहाली से जूझ रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस पहल कब होगी, यह सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मुख्य मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, गड्ढों की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि तस्वीरों में दिखाई दे रही इस बदहाल सड़क पर विभाग की नजर कब पड़ती है और कब तक लोगों को इस समस्या से निजात मिलती है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!