फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का ईनाम।


फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का ईनाम।
बिलासपुर, । थाना तोरवा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा फरार आरोपियों अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा तथा गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान, तोरवा, जिला बिलासपुर के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर 07752-228504, मोबाइल 9479193099 अथवा थाना प्रभारी तोरवा 9479193021 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल








