सिरगिट्टी क्षेत्र में मिलनसार करुणामयी ममतामयी व्यक्तित्व अनुसुईय्या बाई इंगोले का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर।
शोक समाचार

बिलासपुर आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को सिरगिट्टी क्षेत्र की लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व व नगर निगम बिलासपुर के एम आई सी सदस्य श्रीमती केशरी इंगोले की पूज्य माता जी श्रीमती अनुसुइया बाई इंगोले का आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन 2:30 बजे हुआ। स्वर्गीय अनुसुइया बाई इंगोले का अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 2:00 बजे, बिलासपुर सिरगिट्टी स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।
स्वर्गीय अनुसुइया बाई इंगोले सिरगिट्टी क्षेत्र में एक सरल, मिलनसार और करुणामयी ममतामयी व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। वे विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं। उनका स्नेह, अपनापन और सहयोगी स्वभाव हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता था। उनका लोगो के प्रति इतना जुडाव था की वे अक्सर लोगो से मिलने उनके घरो तक पहुंच जाती थी। और आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती थीं।
उनके निधन की खबर से सिरगिट्टी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वर्गीय अनुसुइया बाई इंगोले का जाना इस क्षेत्र के लोगो के लिए एक अपूरणीय क्षति है।




