छत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

अजगर के मुंह में बनी गांठ का सर्जरी से उपचार, साढ़े तीन घंटे चला ऑपरेशन।

अजगर के मुंह में बनी गांठ का सर्जरी से उपचार, साढ़े तीन घंटे चला ऑपरेशन।
‘स्नेक मैन ऑफ सरगुजा’ सत्यम द्विवेदी की पहल पर अंबिकापुर से बिलासपुर लाया गया अजगर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निकाली गांठ

अंबिकापुर/बिलासपुर। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकालने की कार्रवाई की गई। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं ‘स्नेक मैन ऑफ सरगुजा’ के नाम से प्रसिद्ध सत्यम द्विवेदी की पहल पर अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी लाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में करीब साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति गंभीर थी। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख की आवश्यकता है। सत्यम द्विवेदी लंबे समय से सरगुजा क्षेत्र में सांपों और अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू तथा संरक्षण के कार्य में सक्रिय हैं। उनकी पहल से अजगर को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिली। यह मामला वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ उनके उपचार के लिए उपलब्ध पशु चिकित्सा सुविधाओं के महत्व को भी रेखांकित करता है।

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!