अपराधछत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

बलौदाबाजार-भाटापारा। थाना गिधौरी पुलिस ने महिला को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संतोष कुमार साहू उसके घर में घुसा और उसे बदनाम करने तथा उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर थाना गिधौरी-टूण्डरा में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी संतोष कुमार साहू को 25 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक  गौरव राय के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई की गई।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!