Uncategorized

मुम्बई के होटल में बलरामपुर टू बॉलीवुड का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च फिल्मी सितारे भी रहे मौजूद।

बिलासपुर। सुर्खियों में रही फिल्म बलरामपुर टू बॉलीवुड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में कम्प्लीट हुई, जिसके बाद फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में लॉन्च किया गया है। इस फ़िल्म की एक्ट्रेस ऐलेना टुटेजा हैं, जो कि इंटरनेशनल आर्टिस्ट हैं, फ़िल्म का लेखन व कॉन्सेप्ट अंशु सिंह का है, और फ़िल्म के प्रोड्यूसर महेश शर्मा, अंशु सिंह, सुनील सिंह हैं। इस फ़िल्म के डायरेक्टर शिरीष घटे हैं।यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ के कल्चर तथा कला को प्रदर्शित करेगा, जो कि OTT और थिएटर पर नेशनल स्तर पर रिलीज की जायेगी। फ़िल्म मेकर ने बताया, कि बलरामपुर टू बॉलीवुड की कहानी इतनी दमदार है, कि इससे हमारे छत्तीसगढ़ का मान पूरी फिल्मी दुनिया में भी बढ़ेगा। फ़िल्म में बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हैं। जिसमे एक बड़े चहरे के रूप में एलिना टुटेजा लीड एक्ट्रेस है, जो रसिया के मोस्को शहर की निवासी हैं, और बॉलीवुड के बड़ी फिल्मो में काम किया है, जिसमे शाहरुख खान की जीरो जैसी बड़े बजट की फ़िल्म शामिल है, साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी इसमें मौका देकर उन्हें फ़िल्म में अहम किरदार में रखा गया। जिसमे मुख्य किरदार ने विशाल दुबे है। यह फ़िल्म एक हास्य, ड्रामा, आत्म मनोबल को बढ़ाने वाली फिल्म है। इस फ़िल्म के जरिए लोग नक्सलवाद से ऊपर उठ कर असल छत्तीसगढ़ को देख पाएंगे।पोस्टर लॉचिंग के दौरान फ़िल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक, बॉलीवुड के कलाकार और मुख्य रूप से दीपक चतुर्वेदी एवं रामनाथ जी मौजूद रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!