मनमोहन सिंह✍️
कोटा। खैरा रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चपोरा मे अधेड़ ग्रामीण ने बीती दरमियानी रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर आर्मो उम्र लगभग 48 वर्ष अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर हमेशा परेशान रहता था। सोमवार शाम मृतक की पत्नी जुगरी बाई आर्मो पुत्री नंदिनी आर्मी के साथ अपनी बहन के घर समीपस्थ ग्राम बछाली गई हुई थी।घर में केवल ईश्वर आर्मो अकेले ही मौजूद था। घर सुनसान होने की वजह से ईश्वर आर्मो ने बीती दरमियानी रात रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले की जानकारी होती है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Back to top button
error: Content is protected !!