अपराधकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में।

कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में।

कोटा। पर्यटन स्थल कोरी डैम में मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Poco मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा (CG 10 CC 7858) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया 23 सितंबर 2026 को अपने साथियों के साथ कोटा बैंक के काम से आई थी। काम पूरा होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने गए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और प्रार्थिया के एक साथी के साथ मारपीट कर बैग एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 841/2026, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने ACCU और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नाका चौक कोटा के पास स्कूटी लेकर मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने 23 सितंबर को कोरी डैम में प्रार्थिया एवं उसके साथियों से बैग और मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29), निवासी कुंवारीमुड़ा, थाना कोटा, रामजी यादव (38), निवासी ग्राम घासीपुर, थाना रतनपुर तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को मामले में शामिल पाया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा जब्त की। दोनों वयस्क आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को परिजनों को सूचना देकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, ACCU प्रभारी गोपाल सतपति, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक सुनील पटेल सहित थाना कोटा एवं ACCU स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!