मनमोहन सिंह✍️
कोटा खैरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्राम पंचायत खैरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा खासा उत्साह नज़र आया। एक ओर जहां सुबह से ही मंदिरों में भजन,कीर्तन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।पोड़ी,चपोरा,कंचनपुर,सेमरा,बिरगहनी,पचरा,पुडू,रिगवार मे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जगह-जगह कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

ग्राम खैरा मे ग्राम सरपंच जे एस आर्मो, झामन सिंह राजपूत, प्रीतम सिंह राजपूत,बीएल साहू, इतवार सिंह राजपूत, लोकनाथ जायसवाल,रमेश सोनी भगवान श्री कृष्ण की पूजा आरती के साथ मटका फोड़ आयोजन का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिसमें छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लेकर उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता पर कब्जा जमाने आठवें राउंड तक सभी प्रतिभागी दमखम के साथ मैदान में डटे रहे, और मेहनत एक दम पर अपनी किस्मत आजमाते रहे।लेकिन 9वे राउंड के आते ही वीरेंद्र यादव को आखिरकार जद्दोजहद के बाद मटका फोड़ने में सफलता मिल ही गई। तत्पश्चात जीतने वाले प्रतिभागी को तिलक, पुष्पहार के साथ दही पिलाकर 1501 रुपये व भगवान कृष्ण की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत जे एस आर्मो एवं रवि परिहार नहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्षानुसार सभी ग्रामवासियों की एकजुटता की वजह से आयोजन सफल हो पाया।इस दौरान उप सरपंच अशोक जायसवाल,कृष्णा साहू, गौतम साहू, दुर्गेश सिंह आनंद राज, रामपाल पोर्ते,कामता प्रसाद साहू, धर्मेंद्र सिंह राजपूत,पुनीदास मानिकपुरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!