अपराधसमाजिक

जब पुलिस अपराधियों को ले हल्के में,तो फिर कैसे होगा अपराध पर नियंत्रण ? सिरगिट्टी क्षेत्र के लोगो ने गिनाई समस्या।

बिलासपुर।आपकी पुलिस आपकी वार्ड मिशन के तहत सिरगिट्टी क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र की परेशानी को गिनाया । इस कार्यक्रम में पहुचें लोगो ने परोक्ष रूप से ही सही लेकिन पुलिस-अपराधियों के बीच व्यवहार को लेकर नाराजगी व्यक्त की।दरअसल बिलासपुर जिले में पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा “आपकी पुलिस आपके वार्ड” के माध्यम से जनता के समस्याओं को सुनने व उनके निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत सिरगिट्टी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस दौरान वहां के लोगों ने संवाद के द्वारा अपने-अपने वार्ड में हो रही समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।ज्यादातर लोगों ने क्षेत्र में हो रहे है अवैध नशे,जुआ-सट्टा और लड़ाई-झगड़े जैसे तमाम मुद्दों को प्राथमिकता से सामने रखा।वहीं वार्ड नं11 के पार्षद रवि साहू ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यहां सिरगिट्टी में पुलिस के द्वारा भाई भतीजावाद किया जाता है। इस तरह के संबध निभाने से आरोपियों के हौसले बुलन्द हो रहे हैं और उनके मन में पुलिसिया खौफ लगभग समाप्त सी हो चुकी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सिरगिट्टी इलाके में जगह जगह अवैध नशाखोरी का कारोबार संचालित हो रहे है,जिसे पुलिस को संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।देर रात तक असामाजिक तत्व चौक चौराहों में बैठे रहते हैं।क्षेत्र में नाईट्रा,गांजा और खुले आम शराबखोरी होती है ।नशे के कारण छोटी छोटी बात को लेकर किसी से भी मारपीट करने से ये चूकते नहीं ।क्षेत्र में चाकूबाजी जैसी घटनाएं तो सामान्य हो चली है।कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने पुलिस से कहा की संवेदनशील इलाके जैसे नयापारा,दैहान चौक,संतोषी मंदिर चौक,शिव मंदिर,चौक,बिजली ऑफिस चौक में पेट्रोलिंग बढाये जायें।साथ ही क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में नशे के टेबलेट व अवैधशराब ब्रिक्री करने वाले पर कड़ी कार्रवाई कर लगाम लगाये जायें।यातायात संबंधित समस्या के जानकारी व समाधान के लिए कार्यक्रम में पहुंचे यातायात अधिकारी से बन्नाक चौक पर सिग्नल और चौक से कुछ ही दूर पर स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर रूम्बल ब्रेकर बनाने की लोगों ने मांग रखी है।वहीं कार्यक्रम मे पहुंचे लोगों ने कहा इन सब समस्या पर पुलिस प्रशासन अगर कड़ाई से पेश आएगी तो इस तरह के अपराध पर निसंदेह अंकुश लगेगा।बता दें कि नगर निगम के 10,11, 12 सिरगिट्टी के तीन वार्डो को मिलाकर यहां संयुक्त आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस के द्वारा नशे संबंधित सूचना या जानकारी के लिए व्हाट्सप नम्बर भी जारी किया गया।आमजन के संवाद में पुलिस और अन्य विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही आमजनो की समस्याओ को दूर करने आश्वासन दिया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!