Uncategorized
बेलगहना कृष्ण नगर में सप्तमी के मौके पर निकली भव्य कलशयात्रा।

कृष्ण नगर में सप्तमी के मौके पर निकली भव्य कलशयात्रा।
कोटा। बेलगहना में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को दुर्गा पूजा समिति कृष्ण नगर बेलगहना द्वारा अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष गोविंद यादव, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव अनिल गुप्ता, के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा 51 किशोरियां कन्या शामिल हुई।
जो पूजा पंडाल से ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ो महिलाओं किशोरियों व पूजा समिति के सदस्यों ने कलश यात्रा में शामिल होकर। जहां पुरोहित दिलीप दुबे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापित कर पूजा प्रारंभ किया गया।
जहाँ बेलगहना कृष्ण नगर दुर्गा पंडाल से होते हुए उपरपारा, हाई स्कूल ,हनुमान मंदिर, से लेकर वापस कृष्ण नगर दुर्गा पंडाल कलश यात्रा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। मौके पर कृष्ण नगर दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







