सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संदेश, कोटा में जगह-जगह चला सफाई अभियान,प्रबल प्रताप जूदेव की गरिमामय मौजूदगी में स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों का सम्मान, किट का भी वितरण।


सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संदेश, कोटा में जगह-जगह चला सफाई अभियान,प्रबल प्रताप जूदेव की गरिमामय मौजूदगी में स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों का सम्मान, किट का भी वितरण।
करगी रोड कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को करगी रोड कोटा के वार्ड क्रमांक 9 सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव की गरिमामय उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास का वातावरण साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोटा में स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारियों को किट का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मोहित जायसवाल, वेंकट लाल अग्रवाल, सरोज, दुर्गेश साहू, महाराज सिंह नायक, बजरंग जायसवाल, सुरेश पांडे, नंदलाल छतरी, सूरज साहू सहित नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वच्छता दीदियां, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रमन विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली में भी सहभागिता की गई। रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए नाट्य मंचन ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों तक की सक्रिय भागीदारी ने स्वच्छ और सुंदर कोटा के संकल्प को मजबूत किया।








