Uncategorized

एसएसपी पारुल माथुर की सख्ती, रात में बेवजह घूमने वालो की,गई सघन जांच व कार्यवाही।

बिलासपुर। न्यायधानी में बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने व शहर के बदमाशो को ठीक करने बिलासपुर पुलिस ने कमर कस ली है।बीती रात बिलासपुर एस एस पी पारुल माथुर स्वयं ही रात्रि गस्त पर निकल शहर के चौक चौराहों पर बेवजह घूमने वालो को हिदायत दे कर घर जाने हिदायत दी गई वहीं रात में शराब पीकर को घूमने वालो पर चालानी कार्यवाही की गई है।आपको बता दे की पिछले कुछ महीनों से बिलासपुर में अपराध कुछ ज्यादा ही बड़ गया है।जिस पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस अब सख्त होती नजर आ रही है। एस एस पी पारुल माथुर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को सख्त आदेश दे रखा है की शहर में रात के समय सभी दुकानें,पब,बार तय किए गए समय पर बंद कराए रात्रि में बेवजह घूमने वालो को हिदायत दे शहर पीके घूमने वालो पर कार्यवाही की जाए वही अपराधियों को घूमते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए।कल रात पुलिस चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर चौक पर मैडी नामक युवक की गाड़ी की तलाशी जिसपर उसमे से बेस स्टिक निकली जहा पर एस एस पी खुद खड़ी हुई गाड़ियों की तालशी करवा रही थी एस एस पी ने उसकी गाड़ी से बेस स्टिक निकलते देख तो सिविल लाइन पुलिस को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!