हर छात्र के अंदर भगवान ने कुछ विशेष देकर भेजा है: अखिलेश पांडे
वीएम अकैडमी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सिरगिट्टी में अभिनेता अखिलेश पांडे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इस दौरान नायब तहसीलदार ओम प्रकाश चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे इस दौरान अभिनेता अखिलेश पांडे ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्र के अंदर भगवान ने कुछ विशेष देकर भेजा है जरूरत है हमें सिर्फ उसे पहचानने की अखिलेश ने वहां उपस्थित अभिभावकों से कहा कि छात्रों के ऊपर अधिक नंबर लाने का दबाव न बनाएं और उन्हें अपने रुचि के अनुसार कार्य करने की छूट दें इस दौरान नायब तहसीलदार ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया और कहा कि पढ़ाई लिखाई कर कर कोई भी छात्र किसी भी मुकाम को प्राप्त कर सकता है बस जरूरत है तो दृढ़ संकल्प की और सच्चे लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है इस दौरान स्कूल के संचालक अर्पित मिश्रा ने मुख्य अतिथि अखिलेश पांडे व ओम प्रकाश चंद्रवंशी का अभिवादन किया




