Uncategorized

जैविक खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

जैविक खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

बिलासपुर, । मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मल्हार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए एक दिन का कृषक प्रशिक्षण एवं खेतों में भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को मधुमक्खी पालन एवं जैविक खेती की बारीकियों से सभी जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा विस्तार से दी गई। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने उद्यानिकी फसलों की जैविक कास्त तकनीकी पर चर्चा किया। किसानों से मशरूम उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण और पोषक तत्वों के महत्व के बारे में वैज्ञानिक डॉ. निवेदिता त्रिपाठी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कीट वैज्ञानिक स्वाति शर्मा द्वारा कृषकों से मधुमक्खी पालन की संभावनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए खरीफ फसलों पर लगने वाले कीटों की पहचान एवं नियंत्रण के बारे में, जैविक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषक मित्र अशोक जायसवाल, कृषक यदुनदन प्रसाद वर्मा सहित आसपास के गांवों के जैविक खेती करने वाले किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बिलासपुर आकाशवाणी से  महेन्द्र साहू, दूरदर्शन से हरीश मांडवा भी उपस्थित थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!