Uncategorized

डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की हुई मौत,गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शव को अस्पताल में रखकर किया प्रदर्शन।

डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की हुई मौत,गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शव को अस्पताल में रखकर किया प्रदर्शन।

कोटा। जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कहीकछार में 9 वर्षी बालक की मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ इलाज के अभाव में एक बच्चे की मौत हो गया परिजनों ने आरोप लगाया है, कि बेलगहना स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन खून जांच करने वाले बालेश्वर ध्रुव ने शनिवार को खून जाँच करने के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए पर्ची मुंह में फेंक कर भगा दिया जिसके कारण उसका इलाज नहीं हो पाया जिसकी वजह से बुखार कम नहीं हुआ और आज उसकी मौत हो गई शव लेकर ग्रामीण बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे पर बैठ गए मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला पहुंचकर अधिकारियों से बात कर रहे हैं,आपको बता दें बेलगहना क्षेत्र सुदूर अंचल में डायरिया, व मलेरिया से और भी बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन बहरहाल लैब टेक्नीशियन खून जांच करने वाले पर क्या कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!