आरपीएफ बिलासपुर तथा टीओपीबी टास्क टीम व थाना तोरवा द्वारा संयुक्त कार्यवाही ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

आरपीएफ बिलासपुर तथा टीओपीबी टास्क टीम व थाना तोरवा द्वारा संयुक्त कार्यवाही ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।
बिलासपुर।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सर के नेतृत्व में यात्रियों के सामान की चोरी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि रेल्वे स्टेशन बिलासपुर सर्कुलेटिंग एरिया मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल विक्रय करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि उक्त सूचना पर थाना तोरवा बिलासपुर प्रभारी सुनील तिर्की तथा आरपीएफ बिलासपुर से निरीक्षक भास्कर सोनी एवं टीओपीबी टास्क टीम -1 प्रभारी उप निरी कुलदीप सिंह व स्टाफ के साथ रेल्वे स्टेशन एरिया मुल्कराज होटल के पास घेराबंदी कर उक्त हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम- दीपक उर्फ अंकित साहू पिता- हेमंत साहू उम्र- 23 वर्ष निवासी – एनटीपीसी जमनी पाली इंदिरा नगर थाना -दर्री जिला- कोरबा( छत्तीसगढ़ ) बताया!जिसके कब्जे में विभिन्न कंपनियों के 06 नग एंड्राइड मोबइल किमत-

74000/ रू मिला। उक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने युक्तियुक्त संदेह पर आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों के चार्जिंग मे लगे मोबाइल को यात्रियों के सो जाने के बाद चोरी करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
किया गया ।




