Uncategorized
फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर।

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर।
बिलासपुर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में जिले के लिए अधिसूचित फसलों (चना, गेहूं सिंचित व सरसों) के बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 तक है।

उप संचालक कृषि ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि वे कृषि विभाग के संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर अधिसूचित चना फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 450 रूपये, गेहूँ सिंचित हेतु प्रति हेक्टेयर 375 रूपये एवं सरसों हेतु प्रति हेक्टेयर 300 रूपये प्रीमियम राशि जमा कर निर्धारित अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 तक बीमा करा लें।




