कोरोना न्यूज़छत्तीसगढ़
संगम महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति की महिलाओं ने गांव में मोर्चा संभाल , घर- घर जाकर पल्स ऑक्सिमीटर से सर्दी खांसी बुखार से प्रभावित मरीजों का ऑक्सिजन स्तर की जांच कर रही।

कोटा। बिलासपुर कोरोना की दूसरी लहर से शहर के साथ -साथ अब गांव भी अछूते नहीं रहे। ग्रामीण अंचलों में भी बहुतायात मात्रा में लोग कोरोना संकरण से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में ” संगम महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति करहीकछार” की महिलाओं ने गांव में मोर्चा संभाल रखा है, घर- घर जाकर पल्स ऑक्सिमीटर से सर्दी खांसी बुखार से प्रभावित मरीजों का ऑक्सिजन स्तर की जांच कर रही है और जिस भी किसी मरीज का ऑक्सिजन स्तर 93 प्रतिशत से कम आता है उसे तत्काल उच्च स्तर के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र सलाह देकर रेफर करती हैं, इन महिलाओं ने स्वस्थ्य के कौशल का प्रशिक्षण हांसिल किया है।




