Uncategorized

किसान पर बाघ का हमला, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने जाना हाल

बिलासपुर। जिले के कोटा वन विकास निगम क्षेत्र अंतर्गत दवनपुर गांव में बाघ के हमले से एक किसान घायल हो गया। घटना में 42 वर्षीय किसान संजू मरकाम घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि किसान खेत में खाद डालने का काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान ने हिम्मत दिखाते हुए बाघ का मुकाबला किया और अपनी जान बचाई। हमले में उसके हाथ और पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल किसान को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते घायल किसान संजू मरकाम से मिलने पहुंचे। उन्होंने संजू मरकाम का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार से भी घटना के संबंध में जानकारी ली तथा घायल किसान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की,वही हर संभव मदद का भरोषा भी दिया बाघ के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।सुभाष सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।वही वन क्षेत्र से लगे गांवों में लोगों को भी सतर्क रहने की उन्होने सलाह दी है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!