छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र को मिली शासन की स्वीकृति,बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी, जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार।

सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र को मिली शासन की स्वीकृति,बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी, जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार।

कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्थापना को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। लंबे समय से क्षेत्र के किसानों द्वारा की जा रही इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने से किसानों में खुशी की लहर है। नवीन उपार्जन केंद्र शुरू होने से सेमरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित उपार्जन केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति को क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इससे किसानों को धान विक्रय के दौरान होने वाली दूरी और परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्थानीय स्तर पर धान की खरीदी होने से किसानों का समय और अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति दिया जाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल जनपद सदस्य शिवबाई नेताम , सेमरिया   स्थायी कृषि समिति सदस्य  के निरंतर प्रयासों को भी इस मांग को पूरा कराने में महत्वपूर्ण बताया गया। क्षेत्रवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया है। नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति से सेमरिया और आसपास के गांवों के किसानों को आगामी धान खरीदी के दौरान बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। किसानों ने शासन से केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!