कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

अध्यक्ष के घर के पीछे ही अंधेरा! फिर पूरे कोटा में उजाले का दावा कैसा? अध्यक्ष के घर के पीछे ही अंधेरा, बदहाल सड़कों से नगर वासी परेशान।

अध्यक्ष के घर के पीछे ही अंधेरा! फिर पूरे कोटा में उजाले का दावा कैसा? अध्यक्ष के घर के पीछे ही अंधेरा, बदहाल सड़कों से नगर वासी परेशान।

कोटा नगर में विकास के दावों पर उठे सवाल, वार्ड क्रमांक 3 की मोहल्ले अंधेरा हालत पर पार्षद कान्हा गुप्ता ने साधा निशाना।

कोटा। नगर में उजाला और बेहतर सड़कों की व्यवस्था को लेकर किए जा रहे विकास के दावों के बीच वार्ड क्रमांक 3 की जमीनी तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष के घर के पीछे स्थित गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात होते ही अंधेरा छा जाता है। वहीं, नगर की सड़कें भी खराब स्थिति में होने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण रात के समय गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नगर की खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब होने की बात सामने आ रही है।

अध्यक्ष के घर के पीछे ही व्यवस्था बदहाल तो बाकी वार्डों का क्या?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष के घर के पीछे स्थित गलियों में ही यदि पर्याप्त रोशनी  की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, तो नगर के दूर-दराज के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी होगी? यही सवाल अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पार्षद कान्हा गुप्ता ने उठाया सीधा सवाल

वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद कान्हा गुप्ता ने नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अध्यक्ष महोदय के अपने घर के पीछे ही अंधेरा और खराब सड़कें हैं, तो पूरे नगर में उजाला और बेहतर सड़कें कैसे होंगी?
उन्होंने कहा कि नगर की जनता को केवल विकास के दावे नहीं, बल्कि धरातल पर सुविधाएं चाहिए। यदि नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि के आसपास की गलियों में ही स्ट्रीट लाइट और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, तो अन्य वार्डों की समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
वार्डवासियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की

वार्ड 3में पसरा अंधेरा.

वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण कर खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा अंधेरी गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। लोगों का कहना है कि सड़क और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी नगर की प्राथमिक आवश्यकता हैं। इन समस्याओं का जल्द समाधान होने से रात में आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।
अब देखना यह होगा कि वार्ड क्रमांक 3 की इस समस्या पर नगर पालिका प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और कब तक गलियों में उजाला तथा बदहाल सड़कों को राहत मिलती है

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!