अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

EOW की बड़ी कार्रवाई कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी और सरगांव की भाटिया वाइंस से शराब को सीधे शासकीय दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था।

EOW की बड़ी कार्रवाई कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी और सरगांव की भाटिया वाइंस से शराब को सीधे शासकीय दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था।

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में शराब घोटाले की जांच के बीच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 16 मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी और सरगांव की भाटिया वाइंस से शराब को सीधे शासकीय दुकानों तक पहुंचाया जा रहा था। इसके लिए एक संगठित नेटवर्क तैयार किया गया था, जिसमें मालवाहक गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था।

ईओडब्ल्यू को मिले डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि, इन वाहनों का उपयोग बार-बार अवैध सप्लाई के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई में वेलकम डिस्टलरी से जुड़ी 8 और भाटिया डिस्टलरी से जुड़ी 8 गाड़ियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया है। खास बात यह है कि ये वाहन सीधे मालिकों के नाम पर न होकर कर्मचारियों और करीबी लोगों के नाम पर खरीदे गए थे, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। जांच एजेंसी की नजर अब केडिया डिस्टलरी पर भी है, जहां इसी तरह निजी वाहनों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। ईओडब्ल्यू अब वाहनों के मालिकों और उनके बैंक खातों की भी जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!