धर्मभक्तीसमाजिकसंस्कृति

श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है.श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति-आचार्य श्री गर्भाचार्य..

जागृति महिला मंडल भजन मंडली द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति गौरहा।

बिलासपुर। आज जागृति महिला मंडल भजन मंडली एवं समस्त दीनदयाल कॉलोनीवासी मंगला के द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा पितृ मोक्ष ज्ञान यज्ञ के कथा में व्यास रासरसरसिक श्री गर्भाचार्य जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) जी ने गिरिराज का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है श्रवण मात्र से जीव को होती है पुण्य की प्राप्ति।भगवान किसी के साथ भी अन्याय नही होने देते और जो प्रारब्ध हम पिछले जन्म का लेकर आये हैं। वह हमें भोगना पड़ता है। चाहे मुस्कराकर भोगें या फिर रोकर। उन्होंने कहा कि भगवान को प्रेम से पुकारने पर वह अपने भक्तों के लिए दौड़े चले आते हैं।श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवे दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महाराज का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की और कहा भागवत कथा हमें जिन्दगी जीने का सलीका सीखाता है ना केवल मानव बल्कि जीव जन्तु से भी प्यार करना भी सीखाता है क्योंकि हमारे धर्मग्रन्थ में लिखा भी है कि सर्वे सन्तु सुखीनःसर्वेसन्तु निरामयः। हमें अपने जीवन में इन पंक्तियों को हमेशा ना केवल याद रखना है बल्कि इनका पालन भी करना चाहिए।इस अवसर पर पार्षद श्याम पटेल जी,पवन चंद्राकर जी,संध्या पाण्डेय जी व भक्तजन उपस्थित रहें।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!